फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lavya Magan won bronze in 20 kg weight category In sub junior Taekwondo competition

UP News: सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित, आगरा की लाव्या मगन ने 20 किग्रा भार में जीता कांस्य

Sun, 08 Sep 2024 10:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 10:41 PM IST
सार

38वीं सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। आगरा की लाव्या मगन ने 20 किग्रा भार में कांस्य जीता। 

विज्ञापन
Lavya Magan won bronze in 20 kg weight category In sub junior Taekwondo competition
आगरा की लाव्या मगन ने 20 किग्रा भार में जीता कांस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल के इंडोर हॉल में 41वीं ऑफिशियल राष्ट्रीय जूनियर एवं 38वीं सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ फैडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष फिरोज अहमद (एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट), महासचिव प्रभात कुमार शर्मा (एडवोकेट हाईकोर्ट) ने संयुक्त रूप से किया। देश के 700 से अधिक खिलाड़ी एवं खेल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। आगरा की लाव्या मगन ने 20 किग्रा भार में कास्य पदक जीता।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय निर्णायक कर्नाटक के थिरुमल और असम के इमरानुल की देखरेख में 35 निर्णायकों द्वारा कराई जा रही है। प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली जा रही है। प्रतियोगिता में उड़ीसा, आसाम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, झारखंड, पुद्दुचेरी, बिहार, राजस्थान, तमिलनाडू, हरियाणा, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, गुजरात, महाराष्ट्र, केरला, हिमाचल प्रदेश, एमपी, कर्नाटक, उत्तराखण्ड, यूपी व छत्तीसगढ़ प्रदेश आदि की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। 
विज्ञापन


16 किग्रा-बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक-वादपाल्ले फतिमा (आंध्र प्रदेश) रजत पदक सिद्धवी पंडित (राजस्थान) कांस्य पदक लाव्या मगन (आगरा) 20 किग्रा में बालिका वर्ग में प्रिया बेहेरा स्वर्ण पदक (उड़ीसा) काव्या सिंह रजत पदक (झारखंड) कांस्य पदक यूसाईं काव्या (तेलंगाना) कांस्य पदक के शशी रेखा (केरला) इस दौरान महासचिव अनिल कुमार, सरदार अजय पाल सिंह, अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा, सचिव पंकज शर्मा, संगीता शर्मा, अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed