{"_id":"6939e3607462d496e30a4596","slug":"late-shri-dorilal-agarwal-national-meritorious-disabled-scholarship-award-ceremony-on-14th-agra-news-c-25-1-agr1036-937197-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्व. श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति सम्मान समारोह 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्व. श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति सम्मान समारोह 14 को
विज्ञापन
आगरा। दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा, अमर उजाला फाउंडेशन और विकलांग सहायता संस्था, आगरा शाखा की ओर से स्व. श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति सम्मान समारोह 14 दिसंबर को होगा। समारोह डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद परिसर खंदारी स्थित जेपी सभागार में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। दयालबाग स्थित मित्तल फार्म हाउस में बुधवार को बैठक कर तैयारियों के लिए जिम्मेदारी तय की गई।
प्रकल्प संयोजक सुनील विकल ने बताया कि यह प्रकल्प 1985 से शुरू हुआ था। 1989 से अमर उजाला के संस्थापक संपादक और विकलांग सहायता संस्था के मुख्य संरक्षक की स्मृति में हर साल आयोजन हो रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस समारोह में 13 राज्यों और 126 जिलों के स्नातक स्तर से ऊपर के कोर्सों में अध्ययनरत 190 मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी।
मीडिया समन्वयक डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मान समारोह की विशिष्ट अतिथि गुजरात की पोलियोग्रस्त अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैरा एथलीट कुमारी सोनल वसोया होंगी। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में 60 से अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं। इस बार 45 लाख रुपये की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
समारोह में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था संस्थाओं की ओर से निशुल्क है। व्यवस्था संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल और दिल्ली गेट स्थित सुंदर लाल जैन धर्मशाला में की गई है। स्वल्पाहार, भोजन और दोनों ओर से आने-जाने का बस-ट्रेन का थर्ड एसी किराया भी आयोजकों की और से दिया जाएगा। बैठक में रामशरण मित्तल, डॉ. सपना गोयल, आनंद राय, नितिन जौहरी, शैलेंद्र नरवार, आरपी सक्सेना, विदित सिंघल, मुरारी लाल गोयल, राजीव कुमार गुप्ता, आनंद खंडेलवाल, सुनील अग्रवाल, हरीश चावला, डॉ. श्रीकांत कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। समापन पर ट्रस्ट के सचिव अनिल अग्रवाल की पत्नी के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।