फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   last rites performed of firozabad men who found dead in Chhattisgarh

चार वर्ष के मासूम बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि, हर किसी की आंखें हुईं नम

Fri, 17 Aug 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 17 Aug 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
last rites performed of firozabad men who found dead in Chhattisgarh
चार साल के पुत्र ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में गत दिनों मिले सिरसागंज के कठफोरी क्षेत्र के युवकों के शव 15 अगस्त की शाम घर आए तो परिवार में कोहराम मच गया। तीनों के शवों का अंतिम संस्कार उनके पैत्रक गांव में किया गया। चार वर्षीय बेटे ने पिता की चिता को जब मुखाग्नि दी तो हर किसी के आंखे नम हो गई।  
विज्ञापन


देश में आजादी का जश्न मन रहा था। इसी दौरान जिले के कठफोरी क्षेत्र के तीन युवकों के घरों पर शवों के आने का परिजन इंतजार कर रहे थे। चार अगस्त को अंजू बघेल के ट्रक को लेकर दिनेश बघेल, राजकिशोर एवं संजू बघेल गाजियाबाद से मैटी लेकर साथ गए थे। 
विज्ञापन


सात अगस्त तक ही इन्हें रायपुर में बालाजी एंटरप्राइजेज पर पहुंचना था। लेकिन नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों को चिंता हुई थी। रायपुर जिले के थाना लालबाग क्षेत्र के राजनंदगांव में दफनाए गए शवों को बाहर निकालने के बाद परिजन लेकर वहां से चले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारों में मचा कोहराम

last rites performed of firozabad men who found dead in Chhattisgarh
लाशें आते ही रो पड़ा पूरा गांव - फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त की शाम को ताबूत में रखे शवों को लेकर तीनों के घर पहुंचे तो परिवार में कोहरान मच गया। कठफोरी के निवासी दिनेश बघेल का शव को देखकर पत्नी कुमकुम तो अचेत हो गई। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

मुखाग्नि दनिश के चार वर्षीय बेटा मयंक ने दी तो हर कोई बिलखने लगा। दिनेश बघेल पर मयंक चार वर्ष एवं बेटी राधा (15 दिन) है। संजू का शव घर पहुंचा तो उसके परिजना बिलख पड़े। कई दिन पुराने शव होने के कारण ही उनको ताबूत में रखा था। 

पत्नी विमलेश देवी एवं बेटी अनमोल (दस) एवं दो बेटे दीपक एवं दीपांशु हैं। इसके ही साथ तीसरे मृतक रामकिशोर के शव को सिरसागंज से सीधे उसके पैत्रक गांव शेखूपुर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उसके बड़े भाई ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed