{"_id":"68394bfe912c1feecc0cad8b","slug":"last-location-of-the-crpf-jawan-was-found-in-mh-chowk-missing-for-four-days-phone-switched-off-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एमएच चौक में मिली थी CRPF जवान की आखिरी लोकेशन, चार दिन से लापता...फोन हुआ स्विच ऑफ; उधमपुर में थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एमएच चौक में मिली थी CRPF जवान की आखिरी लोकेशन, चार दिन से लापता...फोन हुआ स्विच ऑफ; उधमपुर में थी तैनाती
Fri, 30 May 2025 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 May 2025 11:41 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ जवान लापता हो गया है। आगरा में परिजन परेशान हैं। जवान किसी साजिश और षड्यंत्र का शिकार तो नहीं हो गया है। अभिषेक 137 बटालियन में मिनिस्ट्रियल क्लर्क के रूप में तैनात हैं।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा, सीआरपीएफ जवान
- फोटो : संवाद
विस्तार
उधमपुर के जखाैरी स्थित सीआरपीएफ की 137 बटालियन में तैनात आगरा के जवान अभिषेक शर्मा का 4 दिन बाद भी सुराग नहीं है। इससे परिजन परेशान हैं। उनकी आखिरी लोकेशन वहां के स्थानीय बाजार के एमएच चौक में मिली थी। सीसीटीवी कैमरे में वह जाते दिखे थे।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा का परिवार आगरा के मुरली बिहार, शाहगंज का निवासी है। पिता हरिओम शर्मा पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। बृहस्पतिवार को अभिषेक शर्मा के भाई अंकुर शर्मा उधमपुर से वापस लौटे। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को भाई के कैंप जखाैरी पहुंचे थे। वहां अधिकारियों ने खोजबीन की प्रगति बताई। आखिरी लोकेशन एमएच चौक की है।
ये भी पढ़ें - पनवारी कांड: अकोला हिंसा में कोर्ट का फैसला, पांच साल का कठोर कारावास; इतना लगाया गया जुर्माना
ये भी पढ़ें - पनवारी कांड: अकोला हिंसा में कोर्ट का फैसला, पांच साल का कठोर कारावास; इतना लगाया गया जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप में पता चला कि भाई रोजाना सुबह 7 से 8 बजे जागते थे, लेकिन 26 मई को 6 बजे ही उठकर कैंप से निकल गए थे। आमतौर पर वह कैंप से शाम को बाहर जाते थे। उस दिन सुबह मार्केट गए थे। उन्होंने आखिरी बार अपने जूनियर को कॉल कर कहा था कि ऑफिस में देर से पहुंच पाऊंगा, तुम काम संभाल लेना। उसके बाद फोन बंद हो गया।
ये भी पढ़ें - UP: धर्मस्थल में बच्ची से दरिंदगी...जिसने बनाया वीडियो, उस पर दर्ज हुआ केस; शेयर करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे
ये भी पढ़ें - UP: धर्मस्थल में बच्ची से दरिंदगी...जिसने बनाया वीडियो, उस पर दर्ज हुआ केस; शेयर करने वाले नहीं बख्शे जाएंगे
माता-पिता को सकुशल लौटने का इंतजार
अभिषेक शर्मा की मां कमलेश को बेटे की चिंता होने लगी है। उन्होंने बताया कि अभिषेक से रोजाना रात में घंटों बातें होती थीं। 25 मई की शाम आखिरी बार थोड़ी देर के लिए बात हुई थी। उसके बाद कॉल नहीं आया। पिता हरिओम शर्मा ने बताया कि 4 दिन बीत गए है। कोई जानकारी नहीं मिली है। अब ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह सकुशल लौट आए।
ये भी पढ़ें - फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: शोभित ने भाजपा नेता से मांगी थी 10 लाख चौथ, शिकायत हुई...लेकिन कार्रवाई नहीं