{"_id":"6839348d31ea7162800d256f","slug":"fake-arms-license-case-shobhit-had-demanded-10-lakh-extortion-money-from-bjp-leader-complaint-but-no-action-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: शोभित ने भाजपा नेता से मांगी थी 10 लाख चौथ, शिकायत हुई...लेकिन कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: शोभित ने भाजपा नेता से मांगी थी 10 लाख चौथ, शिकायत हुई...लेकिन कार्रवाई नहीं
Fri, 30 May 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 May 2025 10:01 AM IST
सार
अवैध शस्त्र और फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में आरोपी शोभित चतुर्वेदी को लेकर नया मामला सामने आया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनसे शोभित ने 10 लाख रुपये की चौथ मांगी। मामले में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
भूपेंद्र सारस्वत और शोभित चतुर्वेदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अवैध शस्त्र और फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में आरोपी शोभित चतुर्वेदी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यदेव शर्मा ने 10 लाख रुपये की चाैथ मांगने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस के पास पहुंचा भी था, कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा नेता ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने बताया कि रिश्तेदार की ट्रांसपोर्ट कंपनी है। रिश्तेदार के परिचितों के पास शोभित का उठना बैठना था। उसे पता था कि कारोबार अच्छा चल रहा है। इस पर वो परेशान करने लगा। 10 लाख रुपये की मांग की। रिश्तेदार ने उन्हें बताया। वह पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त से मिलने पहुंचे। कहा कि शोभित परेशान कर रहा है। उन्हें बदनाम किया जा रहा है। इससे कैसे बचा जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: मुख्तार अंसारी से जुड़े अवैध शस्त्र और फर्जी लाइसेंस के आरोपियों के तार, पुलिस नहीं...एसटीएफ करेगी जांच
ये भी पढ़ें - UP: मुख्तार अंसारी से जुड़े अवैध शस्त्र और फर्जी लाइसेंस के आरोपियों के तार, पुलिस नहीं...एसटीएफ करेगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अधिकारी से यह भी कहा कि वह आपके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है। अधिकारियों से अपने उठने-बैठने की आड़ में राैब दिखाता है। इससे लोग परेशान हैं। रकम नहीं देने पर अपने चैनल पर गलत खबर चलाने लगा और अधिकारियों से भी शिकायत की। मगर, वो कारोबार में अवैध काम नहीं करने की वजह से बच गए।
ये भी पढ़ें - UP: बाप ने पार की हदें...बेटी ने रो-रोकर सुनाई आपबीती, मां के पैरों तले खिसक गई जमीन
ये भी पढ़ें - UP: बाप ने पार की हदें...बेटी ने रो-रोकर सुनाई आपबीती, मां के पैरों तले खिसक गई जमीन
शिकायतों की भरमार, कार्रवाई का इंतजार
थाना नाई की मंडी में केस दर्ज होने के बाद कई पीड़ित सामने आने लगे हैं। कोई जमीन पर कब्जे की शिकायत कर रहा है तो कोई धमकाने और फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगा रहा है। पीड़ित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी शिकायतों की पड़ताल में लगी है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि जो भी शिकायत आएगी, उस पर जांच कराई जाएगी। साक्ष्य मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। जमीनों के मामलों की शिकायत की जांच के लिए एसआईटी बनी हुई है। वह साक्ष्य संकलन करेगी।