{"_id":"58cad2754f1c1bb22132a0c4","slug":"lashing-employees-and-customers-in-gas-agency-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी में कर्मचारी-ग्राहकों को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी में कर्मचारी-ग्राहकों को बंधक बनाकर लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
25 हजार और मोबाइल लूट ले गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी में गुरुवार दोपहर को तीन बदमाशोें ने गैस एजेंसी में धावा बोला। दो कर्मचारी और तीन ग्राहकों को बंधक बनाकर लूटपाट की। मैनेजर और कर्मचारी के विरोध करने पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश 25 हजार रुपये और पांच मोबाइल लूट ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
टेगौर नगर, दयालबाग निवासी राकेश गुप्ता की बिचपुरी में बिचपुरी इंडेन गैस सेवा के नाम से एजेंसी है। गोदाम और कार्यालय एक ही स्थान पर हैं। गुरुवार दोपहर तकरीबन तीन बजे अपाचे पर सवार तीन बदमाश आए। बदमाश आफिस के केबिन में घुस गए। एक बदमाश ने मैनेजर रिक्की गुप्ता और कर्मचारी सुखदेव पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। आफिस में मौजूद ग्राहक विशाल (बोदला), मनोज (शारदा) और मोनू (रुनकता) ने शोर मचा दिया। बदमाशों ने उन पर भी हथियार तानकर चुप कर दिया। इसके बाद मैनेजर, कर्मचारी और ग्राहकों को केबिन के बराबर के कमरे में ले गए। पेंट और जींस की जेबों को फाड़कर रुपये निकाल लिए। वहीं अलमारी की चाबी कब्जे में ले ली। इसके बाद अलमारी में रखी रकम लूट ली। बदमाशों पांचों लोगों को कमरे में बंद करके चले गए। कुछ देर बाद कर्मचारियों ने गेट खोला। सूचना पर थाना जगदीशपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। घटना से एजेंसी कर्मचारी और ग्राहकों में दहशत है। एजेंसी मैनेजर के मुताबिक, बदमाश 25 हजार रुपये और पांच मोबाइल ले गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज किए चेक
गैस एजेंसी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। एजेंसी के आसपास अन्य फैक्ट्री में लगेे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने चेक की। इसमें तीन बदमाश अपाचे बाइक पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
20-25 उम्र के थे तीनों बदमाश
ग्राहकों ने बताया कि बदमाश चेहरा खोलकर आए थे। उनकी उम्र भी तकरीबन 20-25 साल की रही होगी। उनकी कद-काठी भी अच्छी थी। बदमाश रेकी करके आए थे।