फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   large number of tourist came to agra for visiting Taj mahal before Christmas

क्रिसमस की पहली छुट्टी में पर्यटकों से भर गया ताजमहल, अभी तो है बस शुरुआत

Sun, 24 Dec 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sun, 24 Dec 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
large number of tourist came to agra for visiting Taj mahal before Christmas
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए सैलानियों को शनिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत में रहे स्कूली बच्चे, जो क्रिसमस की छुट्टियों में पिकनिक पर देश के कोने-कोने से आए थे। ताजमहल पूर्वी और पश्चिमी गेट पर कतार में लगकर ही वह थककर चूर हो गए। 
विज्ञापन


घंटों इंतजार के दौरान कतार में ही लगकर बच्चों ने खाना खाया। ताज के दीदार में कतार के कारण शाम होने पर वह अन्य स्मारक देखने नहीं जा सके।

शनिवार को ताजमहल पर 70 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। ताज की टिकट खिड़कियों से तो कुल 28,989 टिकट बिके, लेकिन 15 साल से कम उम्र के स्कूली बच्चों की संख्या शनिवार को ज्यादा रही। देशभर से स्कूली बच्चे पिकनिक पर ताज आए थे। 
विज्ञापन

छोटे बच्चे कतार में लगकर परेशान रहे

large number of tourist came to agra for visiting Taj mahal before Christmas
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
यह सभी घंटों इंतजार के बाद ताजमहल में प्रवेश कर पाए। पूर्वी गेट पर मदरसे तक और पश्चिमी गेट पर खान ए आलम तक कतार लगी रही। छोटे बच्चे कतार में लगकर परेशान रहे, वहीं विदेशी सैलानियों को भी महंगा टिकट खरीदने के बाद भी कतार में लगकर मुख्य गुंबद पर प्रवेश करना पड़ा।

मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए गुंबद के चारों ओर से कतार चमेली फर्श और फिर लेबर गेट तक लगी रही। शाम को करीब तीन हजार पर्यटक ताज में गुंबद के अंदर प्रवेश नहीं कर सके और मायूस लौटे। 

न्यूमेरिक

24680 भारतीय टिकट
3441 विदेशी टिकट
838 सार्क टिकट बिके
28,989 कुल टिकट बिके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed