फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laptop Vanished Mid-Air Passenger’s Bag Stolen Inside Indigo Flight

UP: उड़ते प्लेन से लैपटॉप हुआ गायब...महिला यात्री के छूटे पसीने, बेंगलुरु से आगरा की उड़ान के दौरान हुई घटना

Fri, 31 Oct 2025 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 12:08 PM IST
सार

इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा करने वाली युवती का लैपटॉप चोरी हो गया। महिला युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Laptop Vanished Mid-Air Passenger’s Bag Stolen Inside Indigo Flight
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलूरू से आगरा आ रही इंडिगो की फ्लाइट से एक महिला पैसेंजर का लैपटाॅप समेत बैग चोरी हो गया। खेरिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आने पर पैसेंजर को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने एयरलाइन कंपनी के कर्मचारियों को अवगत कराया। बैग नहीं मिलने पर पीड़िता ने थाना शाहगंज में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि थाना छत्ता के बेलनगंज की रहने वाली आकांक्षा गोयल एक निजी कंपनी में नाैकरी करती हैं। 28 अक्तूबर को वह बंगलूरू से आगरा आ रही थीं। इसके लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई 941 बुक की थी। उनका पीएनआर नंबर ईवाईडी 6एनके और सीट संख्या 37ई थी। हवाई जहाज के उड़ान भरने से पहले उन्होंने अपना काले रंग का बैग अपनी सीट के ऊपर वाले केबिन में रख दिया था। बैग में लैपटाॅप भी था।
विज्ञापन


आगरा पहुंचने पर उनका बैग गायब था। शिकायत पर एयरलाइन के कर्मचारियों ने भी तलाश की, लेकिन बैग नहीं मिल सका। चोरी हुए बैग में उनका कंपनी की ओर से दिया गया लैपटॉप था, जिसमें महत्वपूर्ण आधिकारिक डाटा भी था। जब उन्होंने इंडिगो के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि आगमन के समय ली गई वीडियो रिकॉर्डिंग, जिसमें सभी यात्री दिखाई दे रहे हैं, पुलिस अधिकारियों के मांगने पर उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी यात्रियों के संपर्क नंबर भी दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने कहा कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट के साथ विमान के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जाएंगे। बैग अगर कोई दूसरा व्यक्ति लेकर गया होगा, तो फुटेज से पता चल जाएगा। एयरपोर्ट अथाॅरिटी से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed