फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Landless people have been shivering in the cold for four days to fight for their rights.

Agra News: हक के लिए चार दिन से ठंड में ठिठुर रहे भूमिहीन

Mon, 17 Nov 2025 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Landless people have been shivering in the cold for four days to fight for their rights.
पट्टे की भूमि पर कब्जे की मांग को लेकर सदर तहसील में धरना देते भूमिहीन स्त्रोत अमर उजाला - फोटो : फाइल फोटो।
आगरा। भूमिहीनों को घर बनाने के लिए नौ साल पहले सरकार ने पट्टे दिए। पट्टे की भूमि पर उन्हें कब्जा नहीं मिला। उस हक के लिए चार दिन से सदर तहसील में बेमियादी धरना दे रहे भूमिहीन रात में ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



मामला फतेहपुर सीकरी के गांव चार हिस्सा का है। वर्ष 2016 में 20 भूमिहीनों को तहसील प्रशासन ने घर बनाने के लिए पट्टे पर भूमि आवंटित की थी। नौ साल बाद भी भूमिहीनों को जमीन के कब्जा नहीं मिला। दबंगों ने भूमिहीनों के पट्टे की भूमि पर कब्जा कर लिया। इनमें 12 परिवार ऐसे हैं जो पट्टे की भूमि पर कब्जे के लिए भटक रहे हैं। भूमिहीन दीपेंद्र, दिब्बो,जमील, हनीफ, फिरोज पट्टे की भूमि पर कब्जा लेने के लिए 13 नवंबर से सदर तहसील में धरना दे रहे हैं। रात में धरनास्थल पर ही सोते हैं। मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया जा चुका है। फिर भी भूमिहीन परिवारों की सुनवाई नहीं हो रही। उधर, एसडीएम किरावली नीलम तिवारी का कहना है कि पट्टा आवंटियों को कब्जा दिलाने के लिए टीम बनाई है। आवंटियों को कब्जा दिलाया जाएगा। उन्हें धरना खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed