फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land will be purchased for Shivaji Memorial for Rs 9 crore proposal sent to the government

UP:  शिवाजी स्मारक के लिए 9 करोड़ में खरीदी जाएगी जमीन, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Mon, 16 Jun 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 09:17 AM IST
सार

आगरा में शिवाजी स्मारक के लिए 2946 वर्ग मीटर भूमि अधिगृहीत करने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। एक सप्ताह में बजट आवंटित हो सकता है।
 

विज्ञापन
Land will be purchased for Shivaji Memorial for Rs 9 crore proposal sent to the government
कोठी मीना बाजार मैदान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिवाजी स्मारक के लिए मीना बाजार में राजा जयकिशन दास की कोठी सहित 2946 वर्ग मीटर भूमि 9 करोड़ रुपये में खरीदी जाएगी। प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। एक सप्ताह में बजट आवंटित हो सकता है।
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक महाराष्ट्र सरकार बनाएगी। लेकिन, स्मारक के लिए जमीन की खरीद उत्तर प्रदेश सरकार करेगी। राजा जयकिशन दास की कोठी सहित स्मारक के लिए प्रस्तावित जमीन पर मालिकाना हक का विवाद चल रहा है। ऐसे में भूमि का पैसा सरकार न्यायालय में जमा कराएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बर्बरता की सारी हदें पार: मासूम को खंभे से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर लगाई मिर्च, वो चीखता रहा...नहीं आया रहम
विज्ञापन
विज्ञापन



 

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि भूमि का फैसला जिसके पक्ष में होगा, वह न्यायालय से अनुतोष प्राप्त कर सकता है। भूमि खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। एक सप्ताह में स्वीकृति मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। इधर, कोठी मीना बाजार मैदान की 30 बीघा भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि इस भूमि पर पिछले 70 साल से सरकार का कब्जा है। प्रशासन इसे निष्क्रांत संपत्ति मानते हुए सरकार की बताता है।

ये भी पढ़ें -   UP:  कंटेनर में मिलीं जानवरों की इतनी हड्डियां...फटी रह गईं पुलिस की आंखें, बजरंग दल ने कर दिया हंगामा
 

जबकि, सिविल कोर्ट ने इस मामले में एक पक्ष के हक में फैसला सुनाया था। जिसके विरुद्ध प्रशासन ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। उधर, मैदान के बराबर में टीला पर राजा जयकिशन दास की कोठी है। कोठी के सामने करीब एक बीघा जमीन है। कोठी और उसके सामने की जमीन पर शिवाजी स्मारक प्रस्तावित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed