{"_id":"683fc1f7a6403029d704482e","slug":"land-was-sold-by-making-fake-documents-another-case-came-to-light-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी जमीन, एक और मामला आया सामने; उप निबंधक कार्यालय प्रभारी पर भी केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी जमीन, एक और मामला आया सामने; उप निबंधक कार्यालय प्रभारी पर भी केस दर्ज
Wed, 04 Jun 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Jun 2025 09:18 AM IST
सार
आगरा में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद उप निबंधक कार्यालय प्रभारी सहित सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की बिक्री का एक और मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में तहसील सदर के उप निबंधक कार्यालय प्रभारी के साथ तत्कालीन कर्मचारी और अधिकारी सहित सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आलमगंज, लोहामंडी निवासी प्रबल प्रताप सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें सराय खान, माैजा बसई निवासी रफीक अहमद, समीर रजा खान, सीओडी, चावली निवासी देवेश कुमार शर्मा, मधु नगर निवासी अजय कुमार शर्मा, जेपी कालोनी निवासी अशोक कुमार सिंह और उप निबंधक कार्यालय, सदर पंचम तहसील सदर के प्रभारी प्रकाश नारायन के साथ कार्यालय के तत्कालीन अधिकारी और कर्मचारियों को आरोपी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र में कहा कि उन्होंने सितंबर 1998 में 0.1397 हेक्टेयर भूमि को रफीक अहमद से 2.40 लाख रुपये में खरीदा था। नामजद आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी संपत्ति को नाविक सहकारी आवास समिति लिमिटेड के सचिव समीर रजा खान ने जून 2024 में देवेश कुमार शर्मा को बेच दिया।
इसमें अजय कुमार और अशोक कुमार गवाह बनाए गए। उक्त का विक्रय अनुबंध पत्र वही संख्या एक जिल्द संख्या 363 के पृष्ठ संख्या 99/118 पर क्रम संख्या 1313 पर 4 अप्रैल 2003 में उप निबंधक कार्यालय के किस कक्ष या तल पर पंजीकृत किया गया है या रफीक अहमद से किस आधार पर विक्रय की जा रही है, इसका उल्लेख नहीं किया है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी।