फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   land of Eleven Stairs Park behind Taj Mahal won by farmers now being monitored by the administration

UP: कानूनी लड़ाई के बाद किसानों ने जीती जमीन...अब उस पर प्रशासन की नजर, छीनने की हो रही साजिश

Fri, 07 Feb 2025 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 12:15 PM IST
सार

ताजमहल के पीछे ग्यारह सीढ़ी पार्क की जिस जमीन को किसानों ने कानूनी लड़ाई से जीत लिया, अब प्रशासन की उस पर नजर है। इस जमीन के छीनने के लिए प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है। 

 

विज्ञापन
land of Eleven Stairs Park behind Taj Mahal won by farmers now being monitored by the administration
टीला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के महताब बाग स्थित ग्यारह सीढ़ी पार्क की जिस भूमि को किसानों ने कानूनी जंग से जीता था, उसे प्रशासन फिर छीन रहा है। 49 साल पुराने अर्बन सीलिंग वाद को पुनर्स्थापन करते हुए काश्तकार को नोटिस जारी किए हैं। शासकीय भूमि को क्षति पहुंचाने के आरोप में उसका कब्जा रोक दिया गया है।
विज्ञापन


 कछपुरा, नगला देवजीत निवासी मुन्ना लाल ने बताया कि उनके पिता रूप सिंह व ताऊ नत्थी लाल (मौजा चकहफ्तम स्थित खसरा संख्या 608, 610, 613, 614 व 615 कुल रकबा 6 बीघा 8 विस्वा) काश्तकार थे। 1976 में अर्बन सीलिंग में उनकी जमीन चली गई। जिसके विरुद्ध उन्होंने सिविल वाद दायर किया। वर्ष 1998 में जिला जज न्यायालय ने काश्तकार के हक में फैसला सुनाया। खसरा-खतौनी में किसानों के नाम चढ़ गए। अक्तूबर में किसानों ने 6 बीघा जमीन पर कब्जा लिया। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर से ग्यारह सीढ़ी पार्क के एक हिस्से में जुताई के बाद बैरिकेडिंग कराई। दूसरी तरफ जिस भूमि पर किसानों ने कब्जा लिया था। उसके बराबर से गाटा संख्या 606/470 में एडीए ने स्वामित्व का बोर्ड लगा दिया है। किसानों का आरोप है कि एडीए व प्रशासन के अफसर दबाव डाल रहे हैं। जमीन पर फसल बुआई या अन्य कोई गतिविधि करने से रोक गए हैं। केस दर्ज कराने व जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई। पार्क के दूसरे हिस्से में संरक्षित स्मारक ग्यारह सीढ़ी है। जिसके बराबर से एडीए स्वामित्व की भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed