फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land mafia plowed 3500 plants of Varah forest with tractor

भूमाफियाओं ने वाराह वन के 3500 पौधे ट्रैक्टर से जोतकर भूमि पर किया कब्जा

Sat, 12 Nov 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Land mafia plowed 3500 plants of Varah forest with tractor
कासगंज के गांव कुमरौआ में बनाया गया वाराह वन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव कुमरौआ पचलाना के वाराह वन की भूमि पर 3500 पौधे ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिए गए। जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। वन विभाग ने कब्जे और पौधे नष्ट करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वाराह वन बनाने से पहले वन विभाग ने इस जमीन को माफिया के कब्जे से मुक्त कराया था। माफिया ने इस पर फिर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के बिंदु 3500 करोड़ पौधरोपण अभियान 2022 के तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर कुमरौआ पचलाना की भूमि पर वाराह वन में 1 लाख 11 हजार पौधे जुलाई माह में रोपे गए थे। पांच दिन पहले 7 नवंबर की रात में भूमाफिया जीटा सिंह ने 2000 पौधे नष्ट कर जमीन पर कब्जा कर लिया। बाबू निवासी कुमरौआ ने 500 पौधे नष्ट कर दिए। सोनू और गुरुमुख ने भी 500-500 पौधे नष्ट कर जमीन पर कब्जा कर लिया। ट्रैक्टर से जोताई की गई थी। इससे पौधे नष्ट हुए हैं। इसके बाद खेत में गेहूं की बुवाई कर दी गई। वन विभाग के माली रेंज ने एफआईआर में बताया कि चारों आरोपी भूमाफिया की श्रेणी में आते हैं। सोरोंजी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी भूमिगत हैं।
विज्ञापन

भूमाफिया ने वाराह वन के पौधों को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। चार माह पूर्व पौधरोपण किया गया था। ये पौधे काफी बढ़ चुके थे। चारों आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। - हरि शुक्ला, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने वन विभाग की भूमि पर पौधे जोतने और कब्जा करने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश एसडीएम सदर को दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही भूमि कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed