फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land mafia encroached upon the land of Gram Sabha

Agra News: मूंगफली खोदने गई महिला को सांप ने डसा

Mon, 12 Jun 2023 09:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Jun 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Land mafia encroached upon the land of Gram Sabha
मूंगफली खोदने गई महिला को सांप ने डसा
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। गांव शिवपुरा निवासी एक महिला खेत में मूंगफली खोदने गई थी। तभी उसे सांप ने डस लिया। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरा निवासी भगवती देवी (50) सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपने खेत से मूंगफली खोदने के लिए गई थीं। मूंगफली खोदने के दौरान महिला को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के कुछ देर बाद ही महिला अचेत होकर गिर गई। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी महिला के परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed