{"_id":"69324af263803ab0c60d86d9","slug":"land-dispute-turns-violent-gunfire-and-brutal-attack-leave-one-injured-in-agra-village-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जमीनी विवाद में फायरिंग...राइफल की बट मारकर फाड़ दिया सिर, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जमीनी विवाद में फायरिंग...राइफल की बट मारकर फाड़ दिया सिर, गांव में दहशत
Fri, 05 Dec 2025 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Dec 2025 08:31 AM IST
सार
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव हसनजाहांपुर में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान हमले में एक युवक का सिर फट गया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव हसनजाहांपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर फौजदारी हुई। इससे एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है। इस दौरान फायरिंग भी हुई, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी है। थाने में एक पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है।
पुलिस चौकी इंचार्ज आंवलखेडा प्रवेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव हसनजाहांपुर में गांव सैफुददीनपुर थाना बरहन निवासी छोटे लाल पक्ष ने दस बीघा खेत खरीदा था, जिसे खेत बेचने वाले के परिवारीजन अखिलेश आदि निवासी हसनजहांपुर जोतने बोने नहीं देते रहे थे। छोटे लाल पक्ष ने राजस्व अधिकारियों की मदद से खेत पर कब्जा कर उसमें फसल बोने को पिछले दिनों पलेवट करा दी गई थी। ब्रहस्पतिवार को जब छोटे लाल पक्ष के लोग खेत पर गए तो देखा कि उसमें किसी ने पुन पानी भर दिया है। देखा कि खेत में पानी संजय सिंह की सबमर्सिबल से भरा गया है। इसी से नाराज होकर छोटे लाल आदि ने संजय सिंह के खेत में खड़ी गेंहू की फसल को जोत दिया।
जानकारी होने पर संजय सिंह अपने भतीजे त्रिदेव के साथ खेत पर गया तो जोती गई फसल को देख छोटे लाल पक्ष से कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट होने लगी। आरोपियों ने राइफल की बट से संजय सिंह के भतीजे त्रिदेव से मारपीट की। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। इस दौरान छोटे लाल पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। शोर सुनकर तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। संजय सिंह ने थाना बरहन में भानू,छोटेलाल,नीटू, सुरंजन सिंह,जगवीर,शीलेष, नरसी आदि के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बरहन ने बताया कि पीडित संजय सिंह की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।