फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land dispute: One party said in viral audio, will shoot Jaiveer Singh also

जमीन का विवाद: वायरल ऑडियो में एक पक्ष बोला, जयवीर सिंह में भी गोली मार देंगे

Wed, 22 Jan 2025 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Jan 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Land dispute: One party said in viral audio, will shoot Jaiveer Singh also
- धमकी देने वाले का एक राजनैतिक दल से बताया जा रहा है ताल्लुक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर कोतवाली के सिरसागंज तिराहे की बेशकीमती जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद गहरा गया है। इस मामले में एक ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक पक्ष की ओर से कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को गोली मारने की बात कही जा रही है। प्रकरण में दूसरे पक्ष की ओर से सीओ सिटी को तहरीर दी गई है। धमकी देने वाले व्यक्ति का ताल्लुख एक राजनैतिक दल से बताया जा रहा है।

कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा के रहने वाले अजय कुमार ने शहर कोतवाली में एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदार ओमवीर सिंह का सिरसागंज तिराहे पर एक प्लाट है। प्लाट के बाहर ही एक व्यक्ति और उसके सहयोगियों अवैध खोखा रख लिया है। प्लाट की बाउंड्री तोड़कर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। प्लाट पर निर्माण कार्य कराया तो मजदूरों को भी पीट कर भगा दिया। इसके अलावा उनके पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फोन पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया। अजय कुमार ने बताया कि वह भाजपा से जुड़े हैं। फोन करने वाला व्यक्ति एक अन्य राजनैतिक दल से है। उसके द्वारा मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह तक के लिए अपशब्द कहे। फोन पर कहा कि बीच में आने पर जयवीर सिंह तक को गोली मार देंगे। इस संबंध में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को तहरीर दी है। जो व्यक्ति धमकी दे रहा है, उसके खिलाफ पिछले ही दिनों शहर कोतवाली में एक मुकदमा भी दर्ज हुआ है, जिसमें घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और गाली गलौज का आरोप है।
विज्ञापन




प्रकरण में तहरीर मिली है। प्लाट का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। जमीन के दस्तावेज पेश करने को कहा है। रही बात वायरल ऑडियो की तो उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed