{"_id":"5dd828eb8ebc3e54893c5570","slug":"land-conservation-officer-of-mahoba-and-mainpuri-suspended-for-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले में फंसे भूमि संरक्षण अधिकारी निलंबित, 56.55 लाख रुपये के गबन का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले में फंसे भूमि संरक्षण अधिकारी निलंबित, 56.55 लाख रुपये के गबन का है आरोप
Sat, 23 Nov 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा और मैनपुरी के उप राजस्व व प्रभारी भूमि संरक्षण अधिकारी दिनेश कुमार यादव को शासन ने निलंबित कर दिया है। आगरा में तैनाती के दौरान उन पर 56.55 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा था। आगरा में एक अन्य गबन के आरोप की जांच एडीएम मंजू लता भी कर रही हैं।
आगरा, अलीगढ़ मंडल में भूमि संरक्षण अधिकारी रहे दिनेश कुमार यादव के खिलाफ किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने घोटाले के आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच में शासकीय धनराशि 56.55 लाख रुपये को 45 व्यक्तियों के खातों में स्थानांतरित करके गबन करने का आरोप सही पाया गया था।
इसी आधार पर ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास परियोजना के अध्यक्ष एवं प्रशासक गोविंदराजू एनएस ने दिनेश कुमार को 14 नवंबर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उनके खिलाफ महोबा के थाना तरबगंज में धोखाधड़ी व गबन की रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि भूमि संरक्षण अधिकारी के रूप में तैनात रहे दिनेश कुमार के खिलाफ गबन के एक अन्य प्रकरण की जांच एडीएम प्रोटोकाल मंजूलता कर रही हैं। यह जांच लगभग पूरी होने वाली है। इस मामले में भी अधिकारी पर लाखों के गबन का आरोप है।