फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land Acquisition Case In Unnao Farmer Union Will Protest in Etah Kasganh

उन्नाव में जमीन अधिग्रहण मामला: किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में यूनियन लामबंद, होगा आंदोलन

Sun, 17 Nov 2019 04:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 Nov 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Land Acquisition Case In Unnao Farmer Union Will Protest in Etah Kasganh
भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी बैठक के दौरान - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव पुलिस द्वारा किसानों पर किए लाठीचार्ज पर आक्रोश जताते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु ने कड़े शब्दों में निंदा की है। गढ़ी पंचगाई में आयोजित हुई बैठक में किसानों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई न हुई तो किसान यूनियन सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


यूनियन के मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि उन्नाव जिले में किसान गैर प्रतिबंधित स्थान पर बैठकर जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज कर दी। यह लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन


लाठीचार्ज करना संविधान और मौलक अधिकारों का हनन है। प्रशासनिक शक्तियों का दुर्पयोग किया गया है जो उन्नाव प्रशासन की तानाशाही प्रदर्शित हुई है। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मंडल उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानु लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलन करेगी। सरकार की यह तानाशाही है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष आशीष पांडे ने कहा कि उन्नाव पुलिस ने निंदनीय कृत्य किया है। जिला प्रशासन की असंवेदनशील नौकरशाही का यह प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार से किसान यूनियन मांग करती है कि इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया जाए, जिससे कि किसानों की आवाज को दबाया न जा सके।

बैठक के दौरान विश्नु पाठक, श्यामवीर सिंह, विनोद शर्मा, अमर सिंह चौहान, चन्द्रभान सिंह, उमेश दीक्षित, दिनेश सिंह, वीरेन्द्र, लीलेन्द्र सिंह,वीरेन्द्र यादव, सुजीत सत्यदर्शी, संदीप पाण्डेय, राजेशानंद , जगनेश उपाध्याय, अशोक यादव, प्रेमपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed