फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lakhs stolen from the closed house of a dairy operator in Bichpuri

Agra News: बिचपुरी में डेयरी संचालक के बंद मकान से लाखों की चोरी

Wed, 21 Jan 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the closed house of a dairy operator in Bichpuri
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान.
बिचपुरी। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कस्बा बिचपुरी स्थित होली मोहल्ला में सोमवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर घर से लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित हरेंद्र सिंह पुत्र दरियाब सिंह ने बताया उनकी कस्बे में दूध की डेयरी है। वह सोमवार रात पत्नी गजना के साथ मकान में ताला लगाकर कुछ दूरी पर स्थित पशुओं के बाड़े में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह पांच बजे करीब जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब आठ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। चौकी इंचार्ज बिचपुरी ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस डेयरी संचालक के मकान और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed