फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady thug by criminals

दो युवकों ने महिला को झांसे में लेकर उतरवाए आभूषण

Sun, 06 Mar 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
lady thug by criminals
कासगंज। शहर के प्रभुपार्क रोड क्षेत्र में दो युवकों ने महिला को झांसे में लेकर उसके आभूषण उतरवा लिए। वहीं, महिला का थैला भी लेकर युवक फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सूत की मंडी निवासी अनिल अग्रवाल सराफ की पत्नी शशि अग्रवाल सांय के समय एक चिकित्सक के क्लीनिक पर दिखाने के बाद वापस अपने घर लौट रही थी। इसी बीच दो युवक महिला को मिल गए। युवकों ने महिला को झांसे में ले लिया और महिला के एक जोड़ी कंगन व डायमंड के झुमके उतरवा लिए। इसके साथ ही महिला के हाथ में मौजूद थैला भी ले लिया। जिसमें एक हजार रुपये की नगदी एवं कागज मौजूद थे। युवकों ने महिला से 21 कदम चलने के लिए कहा। युवकों के कहने के अनुसार महिला ने जब 21 कदम चलने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो युवक गायब मिले। इसके बाद महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी चैक किए, जिसमें वारदात कैद मिली। पुलिस ने जांच के लिए फुटेज कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed