फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady inspector, crime, police

कुरावली में महिला दरोगा के साथ हाथापाई

Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
lady inspector, crime, police
कुरावली (मैनपुरी)। एफआईआर की प्रति मांगने पर बुधवार को महिला दरोगा और वादी पक्ष की महिला के बीच विवाद हो गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता दोनों के बीच मारपीट होने लगी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग कराया। महिला दरोगा की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराते हुए आरोपी महिला को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला ऊसर निवासी केलावती ने थाने में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार की दोपहर वादी कैलावती अपनी देवरानी पिंकी के साथ थाने पहुंचीं। एफआईआर की प्रति मांगे जाने को लेकर थाने में मौजूद महिला दरोगा प्रियंका सिंह से दोनों का विवाद हो गया। पिंकी और महिला दरोगा के बीच देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। दोनों के बीच मारपीट होती देख थाने में हंगामा खड़ा हो गया। किसी तरह साथी महिला कर्मियों ने दोनों को अलग कराया।
विज्ञापन

आरोपी महिला पिंकी को पकड़ने के बाद थाने में बैठा दिया गया। इसके बाद महिला दरोगा प्रियंका ने मारपीट करने वाली पिंकी के विरुद्ध जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी महिला को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दरोगा पर होते रहते हैं हमले
थाने में तैनात महिला दरोगा प्रियंका सिंह अकसर अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में रहतीं हैं। उनके द्वारा खुद पर हमले का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व उक्त महिला दरोगा ने गंगा जमुनी के पास वाहन चेकिंग के दौरान वाद विवाद होने पर गांव खिरिया पीपर निवासी रजनीश व गांव देवकली में दहेज एक्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान हमला किए जाने का मामला दर्ज कराया था।
महिला दरोगा और थाने में आई महिला पिंकी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामले में महिला को जेल भेजा गया है।
-शिवकुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed