फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady died misteriously

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 24 Jul 2022 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
lady died misteriously
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के ग्राम विरौंची की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप ससुरालीजन पर लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत संजना (24) पत्नी यशवीर निवासी विरौंची सोरों हुई। उसके भाई ज्ञानसिंह निवासी सुजानपुर ने बताया कि उसने अपनी बहन संजना की शादी ढाई माह पूर्व की थी। ससुरालीजन दहेज में एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे, जिसके चलते उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। इस संबंध में 15 अगस्त को भी एक तहरीर पुलिस को दी गई थी। उन्हें 19 जुलाई को ससुराल से फोन आया कि उनकी बहन की तबीयत खराब हैं और उसे अलीगढ़ में एक हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें बहन से नहीं मिलने दिया गया। बाद में बताया गया कि बहन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 22 जुलाई को उनकी बहन की मौत की जानकारी हुई। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। भाई ज्ञान सिंह का आरोप है कि उसकी बहन संजना के ससुरालीजन ने दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या कर दी है। उसकी मौत से परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिससे स्थिति रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed