फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady died misteriously in kasganj

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

Fri, 16 Dec 2022 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
lady died misteriously in kasganj
पटियाली। क्षेत्र के ग्राम मझौला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका पति मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। महिला अपनी बच्चियों के साथ मकान पर थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

किरण (30) पत्नी सुमित दिवाकर निवासी मझौला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। शुक्रवार की दोपहर पति मजदूरी के लिए गया हुआ था। किरण अपनी बच्चियों के साथ घर पर मकान की दूसरी मंजिल पर थी। बच्चों की चीख पुकार पर मकान के नीचे रह रहे अन्य परिजन ऊपर पहुंचे तो वह फंदे से लटकी थी। उसे निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर पति भी घर पर पहुंच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तो महिला का शव चारपाई पर था। पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही जानकारी हो सकेगी। अभी इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चियों के सिर से उठा मां का साया
मृतक महिला किरण के दो बच्चियां हैं। पिंकी (7) एवं दूसरी गुड्डो (4) वर्ष की है। महिला की मौत से उसकी दोनों बच्चियां मां के दुलार से वंचित हो गईं। महिला की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed