{"_id":"62868519f09cfe679e6a99ed","slug":"lady-died-misteriously-dowry-kill-claim-kasganj-news-agr534084436","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
कासगंज के सिढपुरा में मृतक विवाहिता मोहिनी का फाइल फोटो ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा। कस्बा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने दहेज के लिए पुत्री की फंदा लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पिता ने पति सहित पांच ससुरालीजन के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मोहिनी पत्नी हर्ष निवासी गंजडुंडवारा रोड सिढ़पुरा की हुई। उसके पिता विजय कुमार निवासी मोहनपुर सहावर का कहना है कि उनके पास बुधवार की देर शाम फोन कॉल आई कि उनकी बेटी को फंदे पर लटकाकर मार दिया है। जब वह वहां पहुंचे तो उनकी पुत्री का शव पड़ा हुआ था। मामले की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि पुत्री मोहनी की शादी छह माह पूर्व हर्ष निवासी सिढ़पुरा से की थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया गया। इसकी जानकारी उसने अपनी मां को भी दी थी। उसका पति हर्ष, देवर विक्की, ससुर प्रदीप, नंद कंचन और उसकी सास द्वारा उसका दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया। उनका आरोप है कि इसके चलते उनकी पुत्री की ससुरालीजन ने फंदा लगाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने पति सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।