फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady died in road accident

Agra News: कुरावली रोड पर सांड़ से टकराई बाइक, महिला की मौत

Tue, 22 Nov 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
lady died in road accident
22एमएनपी-05-मृतका गुड्डी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नुमाइश तिराहे के पास सोमवार की देर शाम एक बाइक अचानक सामने आए सांड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, बाइक चला रहा महिला का पति घायल हो गया। जिला अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी प्रमोद कुमार सोमवार को पत्नी गुड्डी (45) को साथ लेकर शहर बाजार खरीदारी करने के लिए आए थे। शाम करीब 6:30 बजे दंपती बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक जब कुरावली रोड पर नुमाइश तिराहा के पास पहुंची, तभी अचानक सामने सांड़ आ गया। हड़बड़ाहट में अनियंत्रित बाइक सांड़ से जा टकराई। हादसे में दंपती घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने गुड्डी देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed