फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady died in ihalabans, murder claim

इलाहबांस में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Fri, 21 Oct 2022 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
lady died in ihalabans, murder claim
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के इलाहबांस में बुधवार की रात एक विवाहिता का शव घर के कमरे में दुपट्टा के फंदा से लटका मिला। मौके पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा, मायके पक्ष की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस नेे शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के राहिन निवासी अंजली उर्फ दीपा (22) की शादी नौ दिसंबर 2020 एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी शिवम के साथ हुई थी। शिवम दिल्ली की एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। अंजली को पांच दिन पहले ही वह मायके से दिवाली के पर्व के लिए घर लेकर आया था। बुधवार की रात खाना खाने के बाद अंजली अपनी एक वर्षीय पुत्री के साथ छत पर बने कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो अंजली का शव दुपट्टा के फंदा पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां रूपवती ने सास मीरा देवी, ससुर रामविलास, दामाद शिवम व देवर अमन पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed