फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady daroga ruchi tyagi saved woman life

आंखों पर काली पट्टी बांध रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी महिला, लेडी दरोगा ने इस तरह बचाई जान

Fri, 13 Jul 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 13 Jul 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
lady daroga ruchi tyagi saved woman life
पीड़ित परिवार के साथ प्रभारी निरीक्षक और लेडी सब इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना हाईवे में तैनात लेडी दरोगा ने साहस और मानवता की मिसाल पेश की है। लेडी दरोगा ने गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंची महिला को दौड़कर बचा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महेंद्रनगर की रहने वाली गुड्डी आंखों पर काली पट्टी बांधकर दिल्ली-मथुरा रेलवे लाइन पर खड़ी थी। इसी दौरान कार में सवार सब इंस्पेक्टर रुचि त्यागी वहां से गुजर रही थीं। 
विज्ञापन


उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर खड़ी महिला पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और उसकी ओर दौड़ लगा दी। ट्रेन आने से पहले सब उन्होंने महिला को रेलवे ट्रैक से खींच लिया। जिससे उसकी जान बची।  
विज्ञापन
विज्ञापन

लेडी दरोगा रुचि त्यागी उस महिला को थाने लेकर आईं। उससे पूछताछ करने पर पता लगा कि आर्थिक तंगी के कारण महिला काफी परेशान है। इसी के चलते वो आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। 

फिलहाल सब इंस्पेक्टर रुचि त्यागी के साहस और सजगता से महिला की जान बच गई। थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने महिला के परिवार की आर्थिक मदद भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed