{"_id":"5b5b1a0a4f1c1bab7d8b4f27","slug":"lady-constable-helped-the-old-woman-photo-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनों से मिली दुत्कार, महिला सिपाही ने किया दुलार, खुशी से छलक पड़ीं बूढ़ी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों से मिली दुत्कार, महिला सिपाही ने किया दुलार, खुशी से छलक पड़ीं बूढ़ी आंखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के पास बैठी सिपाही राजकुमारी
अपनों से मिले दुत्कार के बाद खाकी से मिले प्यार पर एक बुजुर्ग महिला की आंखों से खुशी आंसू छलक पड़े। भावुक कर देने वाली यह तस्वीर एटा जिले में सामने आई है।
महिला अपने बेटे से परेशान होकर शिकायत करने के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। यहां तैनात महिला सिपाही ने सिर्फ उसकी सुनी बल्कि बेटी की तरह उसे दुलार भी दिया।
शुक्रवार को बुजुर्ग महिला अपने बेटे की दुत्कार से आहत होकर घर से निकल आई। वो बेहद परेशान थी। सुबह से उसने कुछ नहीं खाया था। पुलिस कार्यालय के बाहर बैठी रो रही थी।

Trending Videos
महिला सिपाही ने बेटी बन किया दुलार
बुजुर्ग महिला को रोता देख पुलिस कार्यालय पर तैनात महिला सिपाही राजकुमारी उनके पास आईं। वो महिला को दुकान पर ले गई। जहां उसे चाय पिलाई और खाना खिलाया।
सिपाही राजकुमारी के सेवाभाव से बुजुर्ग महिला की आंखों में खुशी छलक आईं। उसने अपने बेटे की करतूतों के बारे में बताया। इस पर महिला सिपाही उसे एएसपी के पास लेकर गईँ।
महिला ने एएसपी संजय कुमार को बताया कि उसका बेटा आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। बुरा भला कहता है। इससे वो बेहद परेशान है। इस पर एएसपी ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।