फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady constable and her family booked for murder

Agra News: महिला सिपाही, पति, भाई और पिता के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
lady constable and her family booked for murder
घिरोर (मैनपुरी)। आरक्षी रवि तोमर की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर घिरोर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला आरक्षी, उसके पति, पिता और भाई पर हत्या, अगवा करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि ड्यूटी से गायब हुए रवि का शव कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड के टिहरी में मिला था।
विज्ञापन

बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गांव लहोड़ा निवासी आरक्षी रवि तोमर 22 नवंबर से अचानक लापता हो गया था। कुछ दिन बाद उसका शव उत्तराखंड के टिहरी में एक पेड़ पर लटका मिला था, पोस्टमार्टम के बाद परिजन द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के भाई गौरव कुमार ने घिरोर थाना पहुंच कर महिला आरक्षी विजेता राणा, उसके पति गौरव तोमर, भाई सचिन राणा और पिता विजेंद्र राणा व अन्य पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस को बताया कि 21 नवंबर को भाई ने उसे बताया था कि कुछ महीनों से महिला आरक्षी उसे परेशान कर रही है, उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उसके समझाने के बाद भाई परीक्षा देने के लिए चला गया था। लेकिन महिला सिपाही, उसके पति, भाई व पिता के दबाव के चलते भाई वापस लौटा, अपने अकाउंट से रुपया निकाले और फिर महिला सिपाही को फोन भी किया। इसके बाद से ही भाई का फोन बंद हो गया। उक्त लोगों ने ही भाई का अपहरण करने के बाद हत्या कर शव को टिहरी में एक पेड़ पर लटकाया है। उक्त मामले में परिजनों ने एसपी कमलेश दीक्षित से मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला सिपाही विजेता राणा, उसके पति गौरव तोमर, भाई सचिन राणा, पिता बिजेंद्र राणा व अन्य के विरुद्ध अपहरण, हत्या, साक्ष्य मिटाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed