{"_id":"07342c378e0f41f78debcd06504fa3c4","slug":"lady-bank-officer-beaten-with-brother-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बैंक अधिकारी, भाई-पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बैंक अधिकारी, भाई-पिता को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी रोड पर रविवार शाम पेट्रोल पंप व्यवसायी ने अपने साथियों के साथ बैंक अधिकारी युवती और उसके परिवारीजनों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को दबोच लिया, जबकि उनके अन्य साथी भाग निकले। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि एमजी रोड मारपीट मामले में पेट्रोल पंप व्यवसायी मनोज गोयल, रोहित गोयल, वैभव अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दिल्ली गेट क्षेत्र में रहने वाली युवती बीना (बदला नाम) एक प्राइवेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। बीना इनकम टैक्स आफिस के सामने स्थित एक फिटनेस सेंटर में गईं थीं। शाम साढ़े छह बजे वह पार्किंग से कार निकाल रही थीं। रास्ते में एक फारच्यूनर गाड़ी खड़ी थी। गार्ड ने गाड़ी मालिक को बुलाया। उसने गाड़ी हटाने से इनकार कर दिया। इस पर कहासुनी हो गई। तकरार बढ़ी तो युवती ने अपने पिता और भाई को बुला लिया। व्यवसायी ने भी पांच-छह साथियों को बुला लिया। युवती पर हमला बोल दिया। मारपीट करने लगा। सूचना पर हरीपर्वत थाने की पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पेट्रोल पंप व्यवसायी ने मारपीट की है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।