फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laddu Holi will be played inside radharani temple

Mathura: लड्डू होली की व्यवस्था में बदलाव...राधारानी मंदिर के अंदर ही खेली जाएगी, पुलिस के साथ बैठक में निर्णय

Sat, 01 Mar 2025 10:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 01 Mar 2025 10:44 PM IST
सार

पिछली बार लड्डू होली पर मंदिर के बाहर सफेद छतरी पर लड्डू लुटाने के दौरान मंदिर की सीढ़ियों की रेलिंग टूट गई थी। कई श्रद्धालु घायल हो गए थे। ऐसा दोबारा न हो इसे लेकर मंदिर के सेवायतों से वार्ता की गई। 
 

विज्ञापन
Laddu Holi will be played inside radharani temple
लड्डू होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बरसाना में लड्डू होली राधारानी मंदिर के भीतर ही खेली जाएगी। मंदिर के बाहर लड्डू लुटाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय शनिवार शाम को पुलिस व मंदिर के सेवायतों की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल शनिवार शाम को सेवायतों के बीच पहुंचे। उन्होंने लड्डू होली पर मंदिर परिसर के बाहर लड्डू न लुटाने की बात कही। लड्डू को मंदिर के भीतर ही वितरित करने को कहा। जिस पर सभी सेवायतों ने सहमति दे दी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पिछली बार लड्डू होली पर मंदिर के बाहर सफेद छतरी पर लड्डू लुटाने के दौरान मंदिर की सीढ़ियों की रेलिंग टूट गई थी। इस घटना में कई श्रद्धालु घायल हो गए थे। ऐसा दोबारा न हो इसे लेकर मंदिर के सेवायतों से वार्ता की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि लड्डू होली पर सफेद छतरी के पास इस बार लड्डू नहीं लुटाए जाएंगे। लड्डू केवल मंदिर के अंदर समाज गायन के दौरान ही लुटाए जाएंगे। किसी श्रद्धालु को लड्डू नहीं लुटाने दिया जाएगा। लड्डू केवल प्रसाद के रूप के वितरित किए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed