फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lack of publicity has dulled the shine of the Swadeshi fair

Agra News: प्रचार न होने से फीकी पड़ी स्वदेशी मेले की चमक

Sun, 12 Oct 2025 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Lack of publicity has dulled the shine of the Swadeshi fair
आगरा। गौतमबुद्ध नगर में हुए यूपी ट्रेड शो की तर्ज पर जीआईसी मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले की चमक दूसरे दिन ही फीकी पड़ गई। शुक्रवार को जिसका उद्घाटन हुआ, वहां शनिवार को 50 से अधिक स्टॉल खाली पड़ी थीं। स्वदेशी वस्तुओं के नाम पर मेला में कृषि यंत्र, खादी वस्त्र, मोमबत्तियां और मुरादाबाद का पीतल का सामान है।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में 18 अक्तूबर तक चलने वाले इस दिवाली स्वदेशी मेला में स्टॉल लगाने वाली प्रीति ने बताया कि कोई प्रचार-प्रसार नहीं हो रहा। न कोई सुविधा है। मुफ्त स्टॉल मिला लेकिन दो दिन में एक भी ग्राहक नहीं आया। उधर, 25 से 29 सितंबर तक गौतमबुद्ध नगर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की सफलता के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगरा सहित 75 जनपदों में स्वदेशी मेला आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ प्रतिभा सिंह के अनुसार इस मेला का उद्देश्य हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूक करना है। मेले में 80 से ज्यादा स्टॉल हैं। 10 स्टॉल सरकारी विभागों ने लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पेठे, मार्बल, लेदर प्रोडक्ट्स, लखनऊ की चिकनकारी, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, मैनपुरी की जरी जरदोजी के उत्पाद, मथुरा की ठाकुर जी की पोशाकें, खादी विभाग के उत्पाद, स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित उत्पाद की स्टॉल पर शनिवार को सुबह से शाम तक सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed