फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer's body found hanging from a tree, murder alleged

Agra News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Sun, 17 Aug 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found hanging from a tree, murder alleged
मैनपुरी। गांव धारापुर निवासी शांति सुमन (40 वर्ष) का शव रविवार सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे पेड़ पर एक फंदे से लटका मिला। जानकारी पर परिजन और ग्रामीण एकत्रित हो गए। शांति सुमन की पत्नी ने गांव के लोगों पर हत्या का आराेप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बिछवां क्षेत्र के गांव धारापुर के रहने वाले शांति सुमन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। शनिवार की शाम को खाना खाने के बाद वह घर से चले गए। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजन ने तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह सूचना मिली कि शांति सुमन का शव गांव के बाहर सड़क किनारे पेड़ पर स्टाॅल के फंदे से लटका हुआ। इसपर पत्नी राखी और अन्य परिजन माैके पर पहुंच गए। वहीं, पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक की पत्नी ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप था कि वह लोग ही उन्हें लेकर गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed