फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer dies due to bike collision

Agra News: बाइक की टक्कर से मजदूर की हुई मौत

Fri, 01 Nov 2024 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Nov 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to bike collision
बाइक की टक्कर से मजदूर की हुई मौत
विज्ञापन

- गांव इमादपुर में हुई घटना, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर में एक मजदूर बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव इमादपुर निवासी सरोज कुमार (50) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। 30 अक्तूबर को वह काम करने के लिए गए थे। शाम के समय जब घर वापस लौट रहे थे। तभी गांव सिमरई तालाब के पास एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक बाइक लेकर मौके से भाग चुका था। हादसे की खबर मिलने के बाद मजदूर के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद मजदूर का शव परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed