फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer dies after e-rickshaw overturns

Agra News: ई-रिक्शा पलटने से मजदूर की मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after e-rickshaw overturns
कासगंज। सोरोंजी मार्ग पर शनिवार देर शाम गांव प्रहलादपुर के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कासगंज से मजदूरी कर घर लौट रहा मजदूर घायल हो गया। सोरोंजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।गांव गंगागढ़ निवासी चंद्रभान (30) लटूरी शनिवार सुबह मजदूरी करने के लिए कासगंज आया था। देर शाम वह मजदूरी करने के बाद ई-रिक्शा से घर वापस लौट रहा था। सोरोंजी मार्ग पर गांव प्रहलादपुर के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबकर चंद्रभान घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को सोरोंजी के सीएचसी पर लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि चंद्रभान कई सालों से उनकी मां चमेली देवी के साथ रहता था। वह बदायूं जनपद के गांव बिरसुआ का रहने वाला है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed