फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kurra Nyay Panchayat dominated in block level competition

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कुर्रा न्याय पंचायत का रहा दबदबा

Sun, 05 Dec 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kurra Nyay Panchayat dominated in block level competition
करहल। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय किरथुआ के प्रांगण में किया गया। ब्लॉक रैली का उदघाटन खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील ने किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत कुर्रा के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। जूनियर बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी में कुर्रा के बालक और बालिका प्रथम स्थान रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में कुर्रा प्रथम, बालिका बर्ग में डुडग़ांव प्रथम, खो खो जूनियर वर्ग बालक और बालिका में करहल प्रथम, खो खो प्राथमिक बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में कुर्रा की टीमें प्रथम रहीं। व्यक्तिगत 100 मीटर एवं 200 मीटर प्रतियोगिता में ललितेश कुमार डुडग़ांव प्रथम, योगा में पतारा प्रथम, ओवर ऑल चैंपियनशिप कुर्रा की टीम के नाम रही। समापन कार्यक्रम में पहुंचे बीएसए कमल सिंह ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। बीएसए ने कहा कि प्रतियोगिता में हार और जीत से अधिक महत्व ईमानदारी के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का होता है। जो खिलाड़ी सफल रहे वे बधाई के पात्र हैं। जो सफलता हासिल नहीं कर सके उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है वे गलतियों से सबक लें।
विज्ञापन

इस अवसर पर अमरनाथ पचौरी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, श्रीचंद्र यादव, मनोज यादव, राजकुमार सिंह, शिव कुमार यादव, चंद्रवीर सिंह, अशोक कुमार, सुशील पांडेय, राकेश कुमार का सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed