{"_id":"61acfc403869a82da86b9b56","slug":"kurra-nyay-panchayat-dominated-in-block-level-competition-mainpuri-news-agr5169246179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कुर्रा न्याय पंचायत का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कुर्रा न्याय पंचायत का रहा दबदबा
विज्ञापन
करहल। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय किरथुआ के प्रांगण में किया गया। ब्लॉक रैली का उदघाटन खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील ने किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत कुर्रा के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। जूनियर बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी में कुर्रा के बालक और बालिका प्रथम स्थान रहे।
प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में कुर्रा प्रथम, बालिका बर्ग में डुडग़ांव प्रथम, खो खो जूनियर वर्ग बालक और बालिका में करहल प्रथम, खो खो प्राथमिक बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में कुर्रा की टीमें प्रथम रहीं। व्यक्तिगत 100 मीटर एवं 200 मीटर प्रतियोगिता में ललितेश कुमार डुडग़ांव प्रथम, योगा में पतारा प्रथम, ओवर ऑल चैंपियनशिप कुर्रा की टीम के नाम रही। समापन कार्यक्रम में पहुंचे बीएसए कमल सिंह ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। बीएसए ने कहा कि प्रतियोगिता में हार और जीत से अधिक महत्व ईमानदारी के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का होता है। जो खिलाड़ी सफल रहे वे बधाई के पात्र हैं। जो सफलता हासिल नहीं कर सके उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है वे गलतियों से सबक लें।
इस अवसर पर अमरनाथ पचौरी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, श्रीचंद्र यादव, मनोज यादव, राजकुमार सिंह, शिव कुमार यादव, चंद्रवीर सिंह, अशोक कुमार, सुशील पांडेय, राकेश कुमार का सराहनीय रहा।