{"_id":"5f566ef58ebc3e54bb783637","slug":"kuposhan-mainpuri-news-agr458189559","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से सुपोषण सरकार की महत्वपूर्ण योजना- रामनरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से सुपोषण सरकार की महत्वपूर्ण योजना- रामनरेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सोमवार से जिलेभर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत अभियान का शुभारंभ हो गया। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कलक्ट्रेट पर लगे पोषण मेले में छह साल की बच्ची को अन्नप्रासन कराते हुए अभियान को शुरू किया। उन्होंने कहा कि कुपोषण से सुपोषण सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बच्चों को उपहार भी भेंट किए।
आबकारी मंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश में पैदा होने वाला प्रत्येक बच्चा स्वस्थ एवं शिक्षित हो। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि योजना के अंतर्गत गर्भवती, धात्री महिलाओं, शून्य से दो साल के बच्चों की माताओं को कुपोषण की रोकथाम के प्रति प्रशिक्षित करने, कुपोषण के प्रति महिलाओं को सही दिशा की जानकारी उपलब्ध कराने, टीकाकरण, सामान्य जांच, दवाओं का वितरण आदि कार्य किए जा रहे हैं।
मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर लगी पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीडीओ ईशा प्रिया, उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी, रवींद्र गौर, अभय कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने किया।
विज्ञापन
डीएम ने अपने आवास पर भी लगाए पौधे
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर न्यूट्री गार्डन, किचन गार्डनिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को अपने आवास पर सहजन, शरीफा, पपीता, अमरूद, नींबू के पौधे रोपित किए। जिलाधिकारी की पत्नी अल्पना प्रकाश, बेटी मायरा, मिशिका, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।