फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kundanika join samajwadi party

साइकिल पर सवार हुईं कुंदनिका

Sun, 17 Apr 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 17 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
kundanika join samajwadi party
कुंदन‌िका - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड पार्षद दल नेता कुंदनिका शर्मा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा ने उन्हें आगरा उत्तर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसकी घोषणा शनिवार को सपा प्रदेश प्रभारी शिवपाल यादव ने लखनऊ में की। इससे भाजपा में खलबली मच गई है। युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज जल्द ही सपा की सदस्यता ग्रहण करेगी।  
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की उपाध्यक्ष, तीन बार की पार्षद और महिला मोर्चा में कई अहम पदों पर रह चुकीं कुंदनिका शर्मा की उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। उनकी इस ताकत का लाभ भाजपा को हर चुनाव में मिला है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने भाजपा के किले में सेंध लगाकर तगड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन

सपा में भी हलचल
कुंदनिका को प्रत्याशी बनाए जाने से सपा में हलचल है। दरअसल, पहले दक्षिण विधानसभा सीट पर रोली तिवारी मिश्रा को टिकट और अब उत्तर विधानसभा सीट से कुंदनिका को प्रत्याशी बनाने से कार्यकर्ता परेशान हैं। वे पिछले चार वर्षों से इन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर सपा का एक खेमा इसे शुभ संकेत मान रहा है। उनका मानना है कि लगातार तीन बार से जीत रहे भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग को अब कड़ी टक्कर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज-मुलायम की नजदीकी ने आसान की राह
कुंदनिका शर्मा विख्यात कवि गोपाल दास ‘नीरज’ की पुत्री हैं। बताया जाता है कि नीरज ने ही उन्हें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलवाया था। स्थानीय स्तर पर वे युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर से लगातार संपर्क थीं। दो दिन पहले भी उनकी मुलायम से हुई थी। शनिवार को भी कुंदनिका नेताजी का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। उधर लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल यादव ने भी ऐसे संकेत पहले दे दिए थे। आगरा की ब्यूरोक्रेसी को निर्देश थे कि कुंदनिका शर्मा के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।  

अंजुला माहौर की कमी हुई पूरी
पूर्व मेयर अंजुला माहौर, मेयर इंद्रजीत आर्य भी भाजपा छोड़कर सपा में गए थे। माना जा रहा था कि एक तेज तर्रार महिला नेत्री सपा को मिल गई है। अंजुला सिंह माहौर को समाजवादी पार्टी ने राज्यमंत्री स्तर का पद दिया था लेकिन कुछ महीनों बाद उनसे पद छीन लिया गया। कुछ महीनों बाद अंजुला ने घर वापसी कर ली।
रोमांचक होगा उत्तर का घमासान
उत्तर विधानसभा सीट पर 2017 का चुनाव रोमांचक होगा। भाजपा ने फिलहाल उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया, लेकिन विधायक जगन गर्ग को ही मैदान में माना जा रहा है। उधर, बसपा से ब्राह्मण दावेदार ज्ञानेंद्र गौतम का टिकट लगभग फाइनल है। अब बसपा को सोचना पड़ सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में नजर डालें तो इस सीट से विधायक जगन प्रसाद गर्ग को 65 हजार, बसपा के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को 45 हजार वोट मिले थे। सपा तीसरे स्थान पर रही थी। अभिनव शर्मा को करीब 35 हजार वोट ही मिले थे। कांग्रेस पार्टी से सुमित विभव को लगभग 18 हजार मत प्राप्त हुए थे।
अरुण माहौर हत्याकांड में सपा कोसा था
कुंदनिका शर्मा ने विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या के बाद हुई शोकसभा में समाजवादी पार्टी सरकार और प्रशासन को जमकर कोसा था। विवादित बयान देने के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। जिसमें उन्हें हाल ही जमानत मिली है। राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर का कहना है कि भाजपा के आंदोलन में वे मौजूद थीं, उन्होंने कोई विवादित बयान नहीं दिया था।
नोएडा, लखनऊ, यूपी ऑल व आसपास के लिए

उपेक्षा के चलते पार्टी से
तोड़ा नाता: कुंदनिका
 27 साल तक भाजपा के साथ जुड़ी रहीं कुंदनिका शर्मा ने साइकिल पर सवार होने के बाद भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी में लगातार उपेक्षा से आहत थीं। खासतौर से केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के व्यवहार से काफी असंतुष्ट हैं। कठेरिया लगातार उनका अपमान कर रहे थे।

ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष रहीं कुंदनिका शर्मा नगर निगम में भाजपा पार्षद दल की नेता भी थीं। शनिवार को समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के बाद फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि यह उनकी घर वापसी है। सपा ने न सिर्फ उनके पिता को बल्कि साहित्यकारों को पूरा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद कठेरिया के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया है। अरुण माहौर हत्याकांड में गिरफ्तारी से पहले कठेरिया को फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। निवास पर मुलाकात भी नहीं की। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कुंदनिका के पार्टी में उपेक्षा के आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed