{"_id":"5cf11b33bdec2207843c0c06","slug":"kulfi-made-by-harmful-chemicals-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में दूध-मिलाई वाली कुल्फी खाने के शौकीन हैं, तो हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में दूध-मिलाई वाली कुल्फी खाने के शौकीन हैं, तो हो जाएं सावधान
Fri, 31 May 2019 05:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 May 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में ठेल पर बिकने वाली कुल्फी खाने में स्वाष्टि लगती हो, मगर वो आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि हो सकता है जो कुल्फी आप खा रहे हो, वो दूध से नहीं केमिकल मिलाकर बनाई गई हो।
फिरोजाबाद में ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को ओझा नगर में छापा मारा। यहां पोस्टर कलर से कुल्फी बनाई जा रही थी। टीम ने खाद्य पदार्थ के नमूना संकलित कर जांच को भेजे हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली। इस पर टीम ने एक मकान पर छापा मारा। यहां पोस्टर कलर एवं कुल्फी मिली। यहां से कुल्फी गली मोहल्लों में बेचने के लिए विक्रेता ले जाते थे। आसपास के बच्चे भी खरीदते थे।

पोस्टर कलर से बनाई जा रही थी कुल्फी
दूध की तरह कुल्फी को सफेद करने के लिए पोस्टर कलर डाल दिया जाता था। इससे कुल्फी का कलर सफेद हो जाता था। यह पोस्टर कलर पेंटिंग में प्रयोग में लाया जाता है। यह टाइट्रेनियम डाई ऑक्साइड केमिकल से बना है।
जिला अभिहित अधिकारी सैय्यद शहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि टीम ने दो नमूने संकलित किए हैं। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। मामला गंभीर है। संबंधित के खिलाफ थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
जिला अभिहित अधिकारी सैय्यद शहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि टीम ने दो नमूने संकलित किए हैं। जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। मामला गंभीर है। संबंधित के खिलाफ थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।