फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna Sharma secures a spot in the Agra divisional cricket team.

Agra News: आगरा की मंडलीय क्रिकेट टीम में कृष्णा शर्मा को मिली जगह

Wed, 14 Oct 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Krishna Sharma secures a spot in the Agra divisional cricket team.
कृष्णा शर्मा
आगरा। ताजनगरी के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी कृष्णा शर्मा का चयन आगरा की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज, यमुना किनारा में कक्षा 11 के छात्र कृष्णा बुधवार को मैनपुरी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

ताजगंज के नवादा बाजार निवासी कृष्णा के पिता सुभाष शर्मा और माता रेखा शर्मा हैं। वह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं। 7 अक्तूबर को मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज, मोती लाल नेहरू रोड पर आयोजित 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में कृष्णा ने अंडर-19 वर्ग में हिस्सा लिया था। उनके प्रदर्शन के आधार पर आगरा की जिला टीम में चयन हुआ। अब वह मंडलीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। कृष्णा के चयन पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) वीपी सिंह, जितेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, रवि प्रकाश, राहुल चौधरी, केपी सिंह यादव, गोविंद सिंह और हिमांशु शर्मा ने बधाई देते हुए प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed