{"_id":"616c282bc1c4834c4e695b5a","slug":"krishna-jewelers-beat-vijay-timber-by-nine-wickets-mainpuri-news-agr511728045","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा ज्वैलर्स ने विजय टिंबर को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा ज्वैलर्स ने विजय टिंबर को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कुसमरा प्रीमियर लीग सीजन चार की रविवार से शुरुआत हो गई। लीग का उद्घाटन कुसमरा चेयरमैन संजू गुप्ता ने पहली गेंद खेलकर किया। उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटी ने क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के काम किया है। कुसमरा प्रीमियर लीग चार के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
रविवार को हुए मैच में विजय टिंबर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कृष्णा ज्वैलर्स 10 ओवर में 120 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी विजय टिंबर की टीम 10 ओवर में 102 रन बनाकर सिमट गई। कृष्णा ज्वैलर्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने पर तनु यादव को मैन औफ द मैच दिया गया। दूसरा मुकाबला ईशू गारमेंट्स व ब्लैक वारियर्स के बीच हुआ। ब्लैक वारियर्स टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 65 रन बनाकर आलआउट हो गई। ईशू गारमेंट्स ने बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में एक विकेट खोकर 66 रन बनाए। ईशू गारमेंट्स के गोलू यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। कमेंट्री हनी मिश्रा और शंकर शर्मा ने की। कैलाश मिश्रा, अशोक तिवारी, ओमेंद्र सिंह कुशवाहा, दीपू मिश्रा, रंजीत सिंह, अंशुल यादव, गोविंद यादव, अज्जू खान, सनी यादव, शुभम अवस्थी, ऋषभ चौहान, हनी मौजूद रहे।