फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna Janmashtami News Cm Yogi Adityanath Visits to Mathura Today

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2021: मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में बदलाव, अब आधा घंटे पहले आएंगे मथुरा

Mon, 30 Aug 2021 12:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 12:29 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो घंटे तक मथुरा में रहेंगे। इस दौरान वह संतों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami News Cm Yogi Adityanath Visits to Mathura Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मथुरा आ रहे हैं। वह यहां करीब दो घंटे तक रहेंगे। उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इससे पहले उनका कार्यक्रम एक घंटा 50 मिनट का था।  मुख्यमंत्री रामलीला ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा संतों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कान्हा के दर्शन भी करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी सोमवार दोपहर 2:35 बजे हैलीकॉप्टर से यहां आएंगे। वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर सायं 4.45 बजे मथुरा से प्रस्थान कर जाएंगे। इससे पहले मथुरा में उनका आगमन 3.15 बजे प्रस्तावित था, लेकिन फिरोजाबाद दौरे के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन रविवार देर रात तक तैयारियों में जुटा रहा। उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त अनुनय झा, परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद रामलीला मैदान और ओम पैराडाइज मैरिज होम पर बने हैलीपेड को देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी और आईजी ने सुरक्षा का जाना हाल
मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी खाका खींच लिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा रेड, यलो और ग्रीन जोन में चाक चौबंद रहेगी। 

एडीजी आगरा राजीव कृष्ण, आईजी नवीन अरोरा, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह समेत अफसरों ने सुरक्षा का खाका खींचकर फोर्स को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे को ताकीद किया गया है। जन्मभूमि की सुरक्षा में सीआरपीएफ भी लगी हुई है।

गोविंदनगर से मिलेगा प्रवेश, निकलेंगे मुख्यद्वार से
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में गोविंदनगर गेट से प्रवेश होगा। यहां पर दर्शन के बाद श्रद्धालु मुख्यद्वार से बाहर निकल सकेंगे। वीआईपी आवासीय गेट से प्रवेश कर सकेंगे। प्रकाट्योत्सव का अभिषेक के दर्शन वीआईपी भागवत भवन में बनाई गई गैलरी से कर सकेंगे।

ये सामान न लेकर जाएं जन्मस्थान में
- मोबाइल, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, बैग, पर्स, जूते-चप्पल जन्मभूमि से बाहर की रखने होंगे। जगह-जगह तलाशी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed