{"_id":"612c8f4bae63e307e1046270","slug":"krishna-janmashtami-mathura-devotees-celebrating-shri-krishna-janmashtami-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: कान्हा के स्वागत में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, ऊर्जा मंत्री ने बजाया नगाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: कान्हा के स्वागत में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, ऊर्जा मंत्री ने बजाया नगाड़ा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मथुरा में जन्माष्टमी की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर ब्रजभूमि में उल्लास छाया रहा। मथुरा-वृंदावन के मंदिरों के साथ घरों में श्रीकृष्ण का स्वागत की धूमधाम से किया गया। कान्हा के स्वागत में हजारों भक्त भक्ति में सराबोर होकर झूमे। रामलीला मैदान पर सजे सांस्कृतिक मंच से ब्रज की लोक संस्कृति के रंग बिखरे। कृष्ण उत्सव के रूप में विभिन्न मंचों पर कलाकारों ने ब्रज की लोक कलाओं का प्रदर्शन किया। कहीं चरकुला नृत्य का आयोजन किया जा रहा था तो किसी मंच में मयूर नृत्य बाहर से आए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
आधी रात को घर-घर कन्हैया ने जन्म लिया, लेकिन मंदिरों में सुबह से ही कान्हा के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लग गई थीं। वृंदावन के राधारमण मंदिर में सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सेवायतों ने औषधियों से निर्मित पंचामृत से ठाकुरजी का अभिषेक किया। पंचामृत में मनोर, दूध-दही, शहद और बूरा के साथ जड़ी बूटियों का प्रयोग किया गया।
2 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज में आधी रात को कृष्ण कन्हाई घर में जन्म लिया, लेकिन ब्रज में कान्हा के जन्मोत्सव के कार्यक्रम सोमवार सुबह से ही शुरू हो गए। मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। वह यहां करीब दो घंटे तक रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री संतों से मुलाकात की। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कान्हा के दर्शन किए
3 of 6
राधारमण मंदिर में ठाकुरजी का अभिषेक करते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के राधारमण मंदिर में सेवायतों ने औषधियों से निर्मित पंचामृत से ठाकुरजी का अभिषेक किया। पंचामृत में मनोर, दूध-दही, शहद और बूरा के साथ जड़ी बूटियों का प्रयोग किया गया। प्राचीन शाहजी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी का महाभिषेक दूध, दही, शहद, बूरा, इत्र से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर नृत्य करते लोक कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह 10 बजे से जन्माष्टमी के आयोजन शुरू हो गए। जन्म महाअभिषेक का कार्यक्रम रात 11 बजे श्रीगणेश नवग्रह आदि पूजन से शुरू हुआ। इसके बाद 1008 कमल पुष्प से ठाकुरजी का सह्स्त्रार्चन करते हुए आह्वान किया गया। रात 12 बजे भगवान के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में ढोल नगाड़े, झांझ मजीरे बज उठे।
विज्ञापन
5 of 6
नगाड़े बजाते लोक कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान में मथुरा संग्रहालय के उपनिदेशक यशवंत सिंह राठौर के निर्देशन में कृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित आर्ट गैलरी लगाई गई। इसके अलावा ब्रज के कलाकारों के साथ प्रदेश के अनेक जनपदों के आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बुंदेलखंड के कलाकार दल ने वहां का राई नृत्य प्रस्तुत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।