फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna Janmashtami devotees entry ban in mathura for three days

Krishna Janmashtami: मथुरा में तीन दिन श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद, उपमुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश

Tue, 11 Aug 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Aug 2020 12:31 AM IST
सार

  • 11 से 13 अगस्त तक बाहर से नहीं आ सकेंगे श्रद्धालु  
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि का कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होगा    
  • पिछले वर्ष की तरह मंदिर और चौराहे सजाए जाएंगे 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami devotees entry ban in mathura for three days
बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी में भीड़ रोकने के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। उपमुख्यमंत्री सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लेने मथुरा पहुंचे थे।

विज्ञापन

 
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों और मंदिरों के सेवायतों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों की जानकारी ली और सेवायतों से भी इस संबंध में पूछा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव विधि विधान से जिस तरह हर बार मनाया जाता था, उसी तरह मंदिर के सेवायतों द्वारा मनाया जाएगा। 
विज्ञापन



टीवी पर होगा लाइव टेलीकास्ट

श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो घर पर ही रहकर टीवी चैनल के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लें। स्थानीय प्रशासन टीवी चैनलों के लाइव की व्यवस्था अपने हिसाब से करेगा। उन्होंने कहा कि लाइव टेलीकास्ट में डीडी न्यूज एवं न्यूज एजेंसी को शामिल कर लिया जाए, जिससे वो अन्य चैनलों को कार्यक्रम उपलब्ध करा सकें। मंदिरों के साथ-साथ चौराहों को भी सजाने तथा सड़कों पर लाइटिंग करने की लोगों से अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से भजन, छंद एवं कृष्ण जन्माष्टमी के विषय में भी लोगों को बताने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी ए. सतीश गणेश, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, कार्यवाहक एसएसपी राधेश्याम राय, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, उपाध्यक्ष एमवीडीए नगेंद्र प्रताप, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, विधायक गोवर्धन कारिंदा सिंह, बल्देव विधायक पूरन प्रकाश आदि मौजूद थे। 

कोरोना टेस्टिंग की संख्या और बढ़ाई जाए : उपमुख्यमंत्री 

उपमुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कोविड-19 से बचाव और रोकथाम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि जनपद में 1200 से अधिक प्रतिदिन टेस्ट किए जा रहे हैं। 66 प्रतिशत से अधिक रिकवरी रेट है। बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि एंटीजन द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर टेस्ट किए जा रहे हैं, साथ ही रैंडम टेस्ट भी किए जाते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कोरोना टेस्टिंग की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed