फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   krishna janmashtami 2021: Sri Krishna Janmabhoomi Darshan Timings in Mathura

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मथुरा के मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन, जानें ठाकुरजी के दर्शन का समय

Mon, 30 Aug 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 12:09 AM IST
सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। सोमवार आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण घर-घर में जन्मेंगे। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। 

विज्ञापन
krishna janmashtami 2021: Sri Krishna Janmabhoomi Darshan Timings in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रीराधाकृष्ण के विग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रात: 10 बजे से जन्माष्टमी के आयोजन शुरू हो जाएंगे। यहां श्रीराधाकृष्ण के श्रीविग्रह के समझ श्रीकीर्ति किशोरी भजन प्रस्तुत करेंगी। जन्म महाअभिषेक का कार्यक्रम रात 11 बजे श्रीगणेश नवग्रह आदि पूजन से शुरू होगा। 

विज्ञापन


इसके बाद 1008 कमल पुष्प से ठाकुरजी का सह्स्त्रार्चन करते हुए आह्वान किया जाएगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में ढोल नगाड़े, झांझ-मजीरे बजेंगे। हरि बोल के शंखनाद के साथ आरती शुरू होगी। इसका सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से बाहर भी कई स्क्रीन लगाई गई हैं।

विज्ञापन

मंदिरों में होने वाले कार्यक्रम
- ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार रात्रि 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज के श्रीविग्रह का अभिषेक होगा। प्रात: 2 बजे बाद मंगला आरती के दर्शन होंगे। उसके बाद सुबह 2:30 बजे से 5:30 तक श्रद्धालु दर्शन लाभ ले सकेंगे। नंदोत्सव दर्शन प्रात: 7:45 से 12 बजे तक होंगे। 
- मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार रात्रि 10 बजे से जागरण की झांकी खुलेगी। इसके साथ 11:45 बजे जन्म का अभिषेक होगा। 
- प्राचीन केशवदेव मंदिर में रात्रि 11 से 11:30 बजे तक ठाकुर केशवदेव महाराज के श्री विग्रह का अभिषेक किया जाएगा। 
- वृंदावन के राधारमण मंदिर में सोमवार को प्रात: 9 बजे से 12:30 बजे तक दूध, दही, घी, शहद, शक्कर आदि 54 प्रकार की वनौषधियों से ठाकुर राधा रमणलाल के श्रीविग्रह के अभिषेक दर्शन होंगे। 
- राधादामोदर मंदिर में प्रात: 9:30 बजे श्री गिरिराज चरणशिला का महादुग्धाभिषेक होगा। 
- यशोदानंदन धाम में सायं श्रीकृष्ण जन्मकाल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 
- शाह बिहारी मंदिर में सुबह नौ बजे राधा रमणलाल जू के श्री विग्रह का अभिषेक किया जाएगा। 
- छटीकरा स्थित श्री प्रियाकांत जू मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि 9 से रात 12 बजे तक दही हांडी लीला के साथ ठाकुरजी के श्री विग्रह का अभिषेक होगा। 
- संस्था लोक परमार्थ सेवा समिति द्वारा चंद्रोदय मंदिर के सहयोग से चंद्रोदय मंदिर की नई गोशाला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 30 अगस्त को शाम 5 बजे गो माताओं को 56 प्रकार का भोग अर्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed