फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kovid vaccine did not come, locks hanging on 75 vaccination centers

Agra News: नहीं आई कोविड वैक्सीन, 75 टीकारण केंद्रों पर लटके ताले

Fri, 13 Jan 2023 07:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccine did not come, locks hanging on 75 vaccination centers
मैनपुरी।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है। जिले में भी बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन हाल ये है कि अब तक जिले में कोविड वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। सभी 75 टीकाकरण केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। यहां आने वाले लोगों को बिना टीके के ही वापस लौटना पड़ता है।
भारत में कोरोना दस्तक दे चुका है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आने जाने वाले लोगों की कोरोना जांच के साथ ही सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग में कोरोना से बचाव के इंतजाम नाकाफी है। हाल ये है कि कोरोना से बचाव के लिए लगाई जाने वाली कोविड वैक्सीन जिले में लगभग साढ़े तीन माह से उपलब्ध ही नहीं है। इसके कारण भी 75 टीकाकरण केंद्र बंद पड़े हुए हैं। जो भी लोग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने वाले लोग बिना टीके के ही वापस लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी मजबूर हैं, क्योंकि कई बार मांग के बाद भी अब तक शासन ने वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई है। ऐसे में अगर कोरोना संक्रमण फैैलता है तो उसे रोकना आसान नहीं होगा। जिला प्रशासन भी वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

---
एक सैकड़ा वॉयल का ही है स्टॉक
स्वास्थ्य विभाग के पास कोविड वैक्सीन का एक बहुत ही छोटा स्टॉक उपलब्ध हे। लगभग एक सैकड़ा के करीब वैक्सीन की वॉयल रखी गई हैं। इनका प्रयोग किसी वीवीआईपी या अपरिहार्य स्थिति में ही किया जाएगा। ये स्टॉक आमजन के लिए नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लगातार कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए मांगपत्र भेजा जा रहा है। अब तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
-डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed