{"_id":"61a51562b59c9c21f70efc50","slug":"kotwali-police-presented-the-student-in-court-mainpuri-news-agr516190297","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने छात्र को न्यायालय में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने छात्र को न्यायालय में किया पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। टीईटी परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़े गए छात्र को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। मुख्य द्वार पर ही सचल दल ने छात्र को रोक कर तलाशी ली थी। इस दौरान छात्र पकड़ा गया था।
रविवार को जिले में 28 परीक्षा केंद्रों पर होने जा रही टीईटी की परीक्षा निरस्त हो गई थी। लेकिन इस से पूर्व कुरावली रोड स्थित आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय में सचल दल की टीम चेकिंग के दौरान नकल करने की वस्तुओं सहित एक छात्र को पकड़ लिया था।
पकड़े गए छात्र ने अपना नाम आलोक पाल निवासी नगला मदारी थाना शरीफाबाद जनपद कन्नौज बताया था। उसके पास एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस, ब्लूटूथ आदि बरामद हुआ था। सचल दल प्रभारी की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को पुलिस ने पकड़े गए आलोक को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।