फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kotwali police caught history sheeter and accomplice in encounter

कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा हिस्ट्रीशीटर और साथी

Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kotwali police caught history sheeter and accomplice in encounter
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बाईपास रोड पर हिस्ट्रीशीटर व साथी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व साथी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा-कारतूस व आगरा से चोरी की गई कार बरामद हुई। मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

करहल रोड बाईपास के पास कार में बुधवार को हिस्ट्रीशीटर दिलीप उर्फ दिल्लू निवासी बड़ी नगरिया और साथी बिजेंद्र उर्फ चिकना निवासी मोहल्ला कटरा व एक अन्य साथी के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद थे। यह सूचना जब इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह को लगी तो उन्होंने टीम को भेज बताए गए स्थान की घेराबंदी की। पुलिस को आता देख कार सवार हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। संभलते हुए पुलिसकर्मियों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दिलीप हिस्ट्रीशीटर है उस पर 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। ब्रजेंद्र पर आठ मामले दर्ज हैं। उनका एक साथी नेपाल निवासी अडूपुरा भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed