फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   korona

हैलो पापा, आर यू ओके! मॉम का ख्याल रखना

Thu, 26 Mar 2020 10:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
korona
आस्ट्रेलिया के मेलवोर्न से टूंडला परिजनों से बात करते राहुल जैन व बच्चे - फोटो : TUNDLA
टूंडला। हेलो पापा, आर यू ओके! मम्मा का ख्याल रखना। हम यहां ठीक हैं। विदेशों में बैठे बच्चे वीडियो कॉलिंग करके अपने माता-पिता से उनका हाल जान रहे हैं। उन्हें भी कोरोना वैश्विक महामारी में अपने परिजनों की चिंता सता रही हैं। माता-पिता भी अपने बेटे-बहू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। ऐसा हाल सिर्फ एक या दो परिवारों का नहीं है, बल्कि कस्बे के कई परिवारों का है।
विज्ञापन

टूंडला के मुख्य नियंत्रण कक्ष में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात एसके गुप्ता का पुत्र नलिन गुप्ता मलेशयिा की राजधानी कुआलालंपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वहां भी कोरोना का खौफ है। पुत्र नलिन और पुत्रवधू ने पिछले 10 दिनों से खुद को आइसोलेट करके घर में बंद कर लिया है। वो वहां से अपने माता-पिता को वीडियो कॉलिंग कर उनका हालचाल जान रहे हैं। वो अपने माता-पिता को इस महामारी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

टूंडला के हाईवे रीजेंसी निवासी सोहन सिंह वर्मा एवं कृष्णा वर्मा का पुत्र अमित कुमार सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह पिछले 12 वर्षों से अमेरिका के शिकागो में रह रहा था। पिछले छह माह से फ्लोरोडा में चीफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी पत्नी सोनियां और अमेरिका में ही जन्मी बेटी आर्या भी कोरोना से खौफजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वो भी टूंडला में वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने माता-पिता और भाई देवेंद्र वर्मा एवं भाभी ज्योति वर्मा का भी हालचाल लेते हुए सावधानी बरतने और घरों से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। उनका मानना है कि भारत में वैसी चिकित्सीय सुविधाएं नहीं हैं, जैसी अमेरिका में हैं, इसलिए घरों में ही रहें।

निजामीबस्ती निवासी हुंडीलाल स्वीट्स स्वामी राजेश जैन का पुत्र राहुल जैन पिछले तीन वर्ष से ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह पत्नी रूपल और बेटी रागी के साथ रहता है। पिता राजेश जैन, चाचा पंकज जैन, छोटे भाई मुकुल जैन ने वीडियो कॉलिंग करके वहां के हालात का जायजा लिया। राहुल जैन ने बताया कि वहां स्थिति अभी कंट्रोल में है। वह परिवार सहित पूरी तरह से सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed